फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panipat News: निर्माणाधीन फैक्टरी से दो लाख की चोरी

विज्ञापन
विज्ञापन
पानीपत। सेक्टर 25 पार्ट-1 स्थित एक निर्माणाधीन फैक्टरी से चोर दो लाख रुपये की तार चोरी कर ले गए। रविवार सुबह फैक्टरी मालिक फैक्टरी पहुंचा तो चोरी का पता चला। जिसके बाद उसने मामले की शिकायत चांदनीबाग थाना पुलिस को दी, जिस पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया।
विज्ञापन

सेक्टर 11 निवासी जतिन रहेजा ने बताया कि उसकी सेक्टर 25 पार्ट-एक में फैक्टरी है। जो निर्माणाधीन है। पांच अगस्त को अपनी फैक्टरी बंद कर अपने घर चला गया था। रविवार सुबह फैक्टरी पहुंचा तो फैक्टरी की तार कटी हुई थी। फैक्टरी से तारों के बंडल चोरी हो चुके थे। चोरी से उसका करीब दो लाख रुपये का नुकसान हुआ है।

जवाहर नगर निवासी साजिद ने बताया कि उसकी नेहरू नगर, तहसील कैंप में हेयर सैलून की दुकान है। वह रात 10 बजे दुकान बंद कर घर चला गया था। सुबह सात बजे दुकान पर पहुंचा तो शटर के ताले टूटे हुए थे। दुकान से एक एसी, इंवर्टर, बैटरी चोरी मिली। तहसील कैंप थाना पुलिस ने इस मामले में मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें