फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panipat News: डांस प्रतियोगिता में गई दो छात्राएं लापता

विज्ञापन
विज्ञापन
पानीपत। एक कॉलोनी में स्कूल में डांस प्रतियोगिता में गई दो छात्राएं संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गई। पिता ने अपहरण की आशंका जताते हुए मामले की पुराना औद्योगिक थाना पुलिस को दी। जिस पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

पिता ने बताया कि उसकी 17 वर्षीय बेटी अपने साथ पढ़ने वाली 16 वर्षीय सहेली के साथ 30 दिसंबर को सुबह आठ बजे स्कूल में डांसिंग व सिंगिंग प्रतियोगिता में हिस्सा लेने के लिए निकली थी, लेकिन न तो वह स्कूल पहुंची और न घर वापस लौटी। उन्होंने तलाश की, लेकिन कोई सुराग नहीं लगा। आशंका है कि उनकी बेटियाें का किसी ने अपहरण कर लिया है। पुराना औद्योगिक थाना पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है।


बॉक्स
विवाहिता लापता
कैथल निवासी एक व्यक्ति ने बताया कि उसकी शादी आजादनगर निवासी एक महिला से हुई थी। उसके दो बच्चे है, जिनमें एक बेटा और एक बेटी है। पत्नी एक माह पहले अपने मायके आई थी। शुक्रवार को वह पत्नी को लेने के लिए ससुराल आया। इसी बीच पत्नी देर रात दो बजे लघुशंका करने के लिए गई थी, लेकिन वह बाहर नहीं लौटी। उन्होंने पत्नी की तलाश की, लेकिन उनका कोई सुराग नहीं लगा। जिसके बाद उन्होंने मॉडल टाउन थाना पुलिस को शिकायत दी, जिस पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें