फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panipat News: दो दिन की बारिश ने तोड़ी धूल की परत, एक्यूआई 50 अंक नीचे ग्रीन जोन में आया

विज्ञापन
विज्ञापन
दो दिन की बारिश ने तोड़ी धूल की परत, एक्यूआई 50 अंक गिरकर ग्रीन जोन में आया
विज्ञापन

- सोमवार को 45 दर्ज किया गया एक्यूआई, स्वास्थ्य लिए बेहतर

- पानीपत को माना गया है देश का 11वां सबसे प्रदूषित शहर

माई सिटी रिपोर्टर


पानीपत। लगातार दो दिन हुई बारिश पर्यावरण के लिए बेहतर साबित हो रही है। बारिश से हवा के कारण बनी प्रदूषण की परत टूट गई है। धूल के कण भूमि पर गिरे हैं। दो दिन में एक्यूआई 50 अंक नीचे आकर सोमवार को 45 पर पहुंच गया, जो कि स्वास्थ्य के लिए बेहतर माना जा रहा है। शुक्रवार को एक्यूआई 95 था, जो स्वास्थ्य के लिए हानिकारक माना जाता है। पिछले दो दिनों से पानीपत का एक्यूआई ग्रीन जोन में है। पानीपत को देश का 11वां सबसे प्रदूषित शहर माना गया है। क्योंकि यहां से हर रोज 90 हजार वाहन गुजरते हैं और यहां लगभग 15 हजार उद्योग चलते हैं। पानीपत की हवा को जीने के लिए अयोग्य भी माना जा चुका है। अब बरसात से कुछ दिन प्रदूषण से राहत मिलेगी। अक्तूबर के बाद पानीपत का एक्यूआई अक्सर 300 के पार पहुंच जाता है। इससे शहर में कैंसर व हृदय रोगी भी बढ़े हैं।
विज्ञापन



पिछले छह दिनों का एक्यूआई-

दिनांक एक्यूआई

21 जून 92
22 जून 77

23 जून 90

24 जून 95

25 जून 42

26 जून 45


बारिश से प्रदूषण की परत टूटी : डॉ. राजेंद्र
प्रदूषण मामलों के विशेषज्ञ डॉ. राजेंद्र सिंह ने बताया कि अक्सर हवा के दबाव से धूल के कणों की परत बन जाती है। धूल के कण ऊपर नहीं उठ पाते। इससे कई बार स्मॉग की स्थिति भी बन जाती है। अब बारिश हुई है तो निश्चित रूप से प्रदूषण की परत टूटी है। इससे एक्यूआई में भी गिरावट आई है। पानीपत के उद्योग बायोमास पर शिफ्ट हुए हैं तो इससे भी राहत है। अब पानीपत में प्रदूषण का बड़ा कारण यहां से हर रोज गुजरने वाले लगभग एक लाख वाहन हैं।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें