फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panipat News: दो दिवसीय प्रशिक्षण शिविर का हुआ समापन

Sat, 17 Jan 2026 12:38 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पानीपत
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

पानीपत। निपुण हरियाणा मिशन के अंतर्गत राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय सिवाह गांव में शुक्रवार को दो दिवसीय प्रशिक्षण शिविर का समापन हो गया है। शिविर का उद्देश्य शिक्षकों की शिक्षण दक्षताओं को सुदृढ़ करना व विद्यार्थियों को आगामी असेसमेंट के लिए बेहतर रूप से तैयार करना रहा। प्रशिक्षण के दूसरे दिन डाइट प्राचार्य नीलम कुंडू ने कहा कि अध्यापकों को बच्चों को बेहतर शिक्षा देने के लिए अध्ययन करना जरूरी है, जिससे वह बच्चे को बेहतर शिक्षा के साथ तैयार कर सके। शिक्षा के साथ ही बच्चों की अन्य गतिविधियों में भी रुचि बढ़ाए। जिला निपुण संयोजक अनिल मलिक ने पाक्षिक आंकलन पत्र और रेमेडिएशन हैंडआउट के प्रभावी उपयोग पर बल दिया। प्रशिक्षण के अंत में प्रतिभागी शिक्षकों को प्रमाणपत्र वितरित किए गए। इस मौके पर एबीआरसी आरती, तूलिका, भावना, विमल व आरती सैनी मौजूद रहीं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें