फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panipat News: मतलौडा में पराली के लिए बनाए जाएंगे दो केंद्र

विज्ञापन
विज्ञापन
मतलौडा। रिफाइनरी पराली खरीदने के लिए मतलौडा ब्लाॅक में दो केंद्र बनाए जाएंगे। एक केंद्र के लिए करीब 15 एकड़ जमीन सड़क किनारे चाहिए। इसको लेकर कृषि विभाग के अधिकारियों ने मौका मुआयना किया गया। ये केंद्र खुलने के बाद किसानों को पराली बेचने दूर नहीं जाना पड़ेगा। रिफाइनरी प्रशासन की ओर से सड़क किनारे 15 एकड़ जमीन को पांच वर्ष के लिए 60 से 70 हजार रुपये प्रति एकड़ वार्षिक पट्टे पर लेने के लिए क्षेत्र के किसानो से आवेदन मांगे थे। किसानों की मांग पर कृषि विभाग के डिप्टी डायरेक्टर के निर्देशों पर विभाग के एसडीओ राधेश्याम के नेतृत्व में अधिकारियों की टीम ने बृहस्पतिवार को वैसर गांव में किसान रामपाल व चाप सिंह के खेत अलूपुर में सुलतान सिंह के खेत व अटावला गांव में बिजेंद्र व सुलतान सिंह के खेत में जमीन का निरीक्षण किया। कृषि अधिकारियों ने बताया कि तीन चार किसान मिलकर अपनी 15 एकड़ जमीन को पाचं वर्ष के लिए रिफाइनरी को पट्टे पर दे सकते हैं। प्रति वर्ष तीन से पांच प्रतिशत तक किराया बढ़ाया जाएगा। इस जमीन का फाईनल सर्वे रिफाइनरी के अधिकारी व जिला प्रशासन के अधिकारी करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें