फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panipat News: डेढ़ किलो चरस के साथ दो पकड़े

विज्ञापन
विज्ञापन
माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन

पानीपत। सेक्टर 13-17 में पुलिस ने नाकाबंदी कर दो मादक पदार्थ तस्करों को गिरफ्तार किया है। इनकी कार से पुलिस को डेढ़ किलोग्राम चरस मिली है। पुलिस ने चरस को बरामद कर दोनों तस्करों पर केस दर्ज कर लिया गया। पुलिस ने आरोपियों को कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया है।
विज्ञापन

सेक्टर 13-17 पुलिस थाना प्रभारी हिमांशु ने बताया कि उनकी टीम को शुक्रवार देर शाम को सूचना मिली थी कि दो युवक एक कार में करनाल की ओर से आएंगे। वह सेक्टर 13-17 से गुजरेंगे। उनके पास मादक पदार्थ हो सकता है। इसी सूचना पर उन्होंने सेक्टर 13-17 में नाकाबंदी की थी। यहां उन्होंने एक कार को रोका और उसकी तलाशी ली। कार से डेढ़ किलोग्राम चरस बरामद होने के बाद कार सवार दोनों युवकों को हिरासत में लिया गया। इनकी पहचान अमित निवासी वधावाराम कॉलोनी व भजनलाल निवासी गांव गांगोली, जिला जींद के रूप में हुई। अब चरस तस्करी के दूसरे आरोपियों की गिरफ्तारी का प्रयास किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें