फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panipat News: पहली बार मिले दो कैबिनेट मंत्री, औद्योगिक नगरी को मिलेगी उड़ान

विज्ञापन
विज्ञापन
पानीपत। जिले के खाते में सात दिन में राजनीति के क्षेत्र में दूसरी बड़ी उपलब्धि जुड़ गई हैं। पहले विधानसभा-2024 के आम चुनाव में पहली बार चारों विधानसभा की सीट एक ही राजनीतिक दल को जीत दिलाने वाला जिला बना। अब सैनी-2 सरकार में दो कैबिनेट मंत्री वाला जिला बन गया है। पानीपत ग्रामीण विधानसभा से विधायक महिपाल ढांडा और इसराना (आरक्षित) के विधायक कृष्णलाल पंवार ने कैबिनेट मंत्री की शपथ ली है।
विज्ञापन

कृष्णलाल पंवार ने मंत्रियों में अनिल विज के बाद दूसरे और महिपाल ढांडा ने चौथे नंबर पर शपथ ग्रहण में शामिल किया गया। दोनों कैबिनेट मंत्री अनुभवी हैं। इसके साथ टेक्सटाइल नगरी को दोनों के अनुभव का पूरा लाभ मिलेगा और इन पांच सालों में नई ऊंचाइयों को छुएगी। प्रदेश की नई सरकार के गठन के साथ कैबिनेट मंत्रियों को लेकर कई दिन से कयास लगाए जा रहे थे। वीरवार को पंचकूला में शपथ ग्रहण समारोह आयोजित किया गया था। इसराना विधायक कृष्णलाल पंवार को मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के बाद मंत्रियों में अनिल विज के बाद शपथ दिलाई गई। इनके बाद राव नरवीर और फिर पानीपत ग्रामीण विधायक महिपाल ढांडा को शपथ दिलाई।

बॉक्स

कृष्णलाल पंवार 2014 में रहे चुके कैबिनेट मंत्री
कृष्णलाल पंवार इसराना (आरक्षित) से विधायक हैं। वे छठी बार विधायक बने हैं। 01 जनवरी 1958 को जन्म लेने वाले कृष्णलाल पंवार 10वीं कक्षा और पांच वर्षीय बॉयलर कंपीटेंसी डिप्लोमा पास हैं। उन्होंने पानीपत थर्मल पावर प्लांट में 12 साल की नौकरी की और 1991 में इस्तीफा दिया। ओमप्रकाश चौटाला के नेतृत्व में 1991 में असंध विधानसभा से विधायक बनें। 1996 और 2000 में असंध से विधायक बने। 2000 में उनको हाउसिंग बोर्ड का चेयरमैन बनाया। वे 2005 में चुनाव हार गए। 2009 में इसराना विधानसभा से इनेलो के टिकट पर जीत दर्ज की। 2014 के चुनाव में इनेलो ने उनका टिकट काट दिया। उन्होंने भाजपा में शामिल होकर 2014 में इसराना विधानसभा से फिर विधायक बने। उनको परिवहन, आवास एवं कारावास कैबिनेट मंत्री बनाया। वे 2019 में भाजपा के टिकट पर चुनाव हार गए। वे एससी मोर्चा के प्रदेशाध्यक्ष रहे और अब प्रदेश उपाध्यक्ष हैं। उनको 02 अगस्त 2022 को राज्यसभा सांसद बनाया गया। कृष्णलाल पंवार ने इस बार कांग्रेस के बलबीर वाल्मीकि को 13895 वोटों से हराया था। वे एसपी वर्ग के बड़े चेहरे हैं।
विज्ञापन


बॉक्स

ढांडा रह चुके पंचायत राज्यमंत्री
महिपाल ढांडा पानीपत ग्रामीण विधानसभा से लगातार तीसरी बार विधायक बने हैं। 16 सितंबर 1974 को मतलौडा के कस्बे के गांव कवी में पैदा महिपाल ढांडा स्नातक पास हैं। वे पानीपत ग्रामीण विधानसभा में 2014 में भाजपा के टिकट पर पहली बार विधायक बने। उन्होंने 2019 में पानीपत ग्रामीण विधानसभा से अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी जजपा के देवेंद्र कादियान को 21961 मतों से हराया। वे नायब सिंह सैनी के मुख्यमंत्री बनने के साथ मार्च 2024 को पंचायत एवं सहकारिता राज्यमंत्री बने थे। उन्होंने विधानसभा-2024 के चुनाव में 101079 वोट लेकर कांग्रेस के सचिन कुंडू केा 50212 वोट से हराया था। ढांडा की जिला की सबसे बड़ी जीत है। ढांडा बाल्यकाल से स्वयंसेवक और तृतीय वर्ष शिक्षित हैं। 1996 से 2004 तक अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद में प्रदेश सहमंत्री रहे। 2004 में भाजपा जिला पानीपत उपाध्यक्ष, 2006 से 2009 तक पानीपत भाजपा जिला महामंत्री, 2009 से 2012 तक हरियाणा भारतीय जनता युवा मोर्चा केप्रदेशाध्यक्ष। 2012 में हरियाणा भाजपा किसान मोर्चा प्रदेशाध्यक्ष रहे हैं।


बॉक्स
हलके के साथ जिला व प्रदेश में लेकर आएंगे योजना

कृष्णलाल पंवार ने कैबिनेट मंत्री बनने पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी का आभार जताया है। उन्होंने कहा कि बतौर कैबिनेट मंत्री उन पर अपने हलके के साथ जिला और प्रदेश की भी जिम्मेदारी रहेगी। वे अपनी सभी जिम्मेदारियों को पूरा करेंगे। हलके के लोगों को किए वादे को पूरा किया जाएगा। इसराना व मतलौडा में नए बस संस्थान बनवाए जाएंगे। इसके साथ नई परियोजनाओं को लाया जाएगा।

बॉक्स

ग्रामीण हलके के साथ दूसरे काम कराएंगे तेज
महिपाल ढांडा ने कहा कि पानीपत ग्रामीण हलके की बाहरी कॉलोनियों में विकास कार्य कराए गए हैं। यहां बाकी कामों को जल्द पूरा कराया जाएगा। पानीपत के उद्योगों में नई सुविधा लाकर उनको अंतरराष्ट्रीय स्तर पर आगे निकलने में सहयोग किया जाएगा। इसके साथ संबंधित विभागों की योजनाओं को आमजन तक पहुंचाया जाएगा। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी का आभार जताया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें