माई सिटी रिपोर्टर
पानीपत। इंसार बाजार निवासी दो भाईयों पर दबंगों ने चाकू, गंडासी और डंडों से हमला कर गंभीर रूप से घायल कर दिया। एक भाई को तब चोटिल किया जब वह अपने भतीजे-भतीजी के साथ बाजार में घर का सामान लेने गया था। दूसरे पर तब हमला कर घायल किया जब वह अपने चोटिल भाई का हाल चाल जानने अस्पताल पहुंचा। पुलिस ने पीड़ित की शिकायत पर मामला दर्ज कर लिया है।
थाना शहर पुलिस को विशाल वासी इंसार बाजार ने बताया कि वह अपने भाई अमित उसके दोनों बच्चों आदित्य व दिव्या को अपनी बाइक पर लेकर घर इंसार बाजार में सामान खरीदने के लिए गया था। वह सलारजंग गेट के पास पहुंचा तो आकाश, बिट्टू और विवेक ने कई अन्य लोगों के साथ मिलकर उस पर चाकू और तलवारों से हमला कर दिया। इससे उसका भाई काफी जख्मी हो गया।
उसके भाई को इलाज के लिए जिला नागरिक अस्पताल में दाखिल करवाया गया। उसके पता लगने पर वह अपनी मां विधा देवी, भाई विक्रम, भाभी बबीता को साथ लेकर अस्पताल पहुंचा। वह अपने भाई अमित का हाल चाल पता करके बाहर निकला तो एमरजेंसी गेट के बाहर आकाश, बिट्टु, विवेक ने कई अन्य लोगों के काले रंग की कार में आए और उस पर भी ताबड़तोड़ चाकू, गंडासी से हमला कर घायल कर दिया। जाते जाते आरोपी जान से मारने की धमकी देकर भाग गए। पीड़ित ने पुलिस को शिकायत देकर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।