फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panipat News: फुटबाल चौक के पास मोबाइल छीन रहे दो बाइक सवार काबू

विज्ञापन
विज्ञापन
अंबाला। मोबाइल छीन रहे दो बाइक सवार युवकों को लोगों की मदद से काबू किया गया। घटना मंगलवार शाम को छावनी के फुटबाल चौक के नजदीक घटित हुई। पुलिस ने ऐचंरा खुर्द गांव सफीदों निवासी राजेश कुमार की शिकायत पर मामला दर्ज किया है। राजेश ने बताया कि वो मोबाइल फोन पर बाते करते हुए फुटबॉल चौक से छावनी बस अड्डे की तरफ जा रहा था, तभी बाइक पर दो लड़के आए और उसका फोन छीनने की कोशिश करने लगे। जब उसने विरोध किया तो वह नजदीक ही पड़ी ईंट उठाकर मारने लगे। इस दौरान वहा फोन छीनने वालों से भिड़ गया और मौके पर एकत्रित लोगों ने आरोपियों को काबू कर लिया। मामले की सूचना मिलते ही डायल 112 की गाड़ी मौके पर पहुंची। आरोपियों के पास से पंजाब नंबर की एक बाइक भी मिली है, इस बाइक पर पंजाब होशियारपुर का नंबर लिखा हुआ है। कैंट थाना पुलिस ने पकड़े गए दोनों आरोपियों से पूछताछ शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें