पानीपत। सीआईए थ्री पुलिस टीम ने नवाकोट गुरुद्वारा के पास दो युवकों को चोरी की एक ई रिक्शा सहित गिरफ्तार किया है। आरोपियों ने शार्टकट से पैसे कमाने के लिए चोरी की थी। पुलिस ने इनसे ई- रिक्शा बरामद कर कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया है। आरोपियों की पहचान सागर व आकाश निवासी कासिमपुर बागपत यूपी के रूप में हुई। सीआईए थी प्रभारी इंस्पेक्टर दीपक ने बताया कि उनकी टीम ने सागर व आकाश निवासी कासिमपुर गांव, बागपत को गिरफ्तार किया है। पूछताछ में इन्होंने कबूल किया है कि इन्होंने आठ अगस्त को देर शाम इंडो फार्म के पास शराब ठेका के सामने से ई- रिक्शा चोरी की थी। अब वह यह ई- रिक्शा बेचने की फिराक में घूम रहे थे।