फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panipat News: ट्यूबवेल का तार व नालियों के जाल चोरी करने वाले दो गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
पानीपत। नालियों के जाल व ट्यूबवेल के तार चोरी करने वाले दो आरोपियों को पुलिस ने एनएफएल नाका के पास से गिरफ्तार किया है। आरोपियों से कुल पांच वारदात का खुलासा हुआ है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से वारदात में प्रयोग की गई ऑटो और दो हजार रुपये बरामद किए। इसके बाद उन्हें न्यायालय में पेश किया, जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन

सीआईए-2 प्रभारी इंस्पेक्टर वीरेंद्र ने बताया कि आरोपियों की पहचान रमेश निवासी मलिकपुर, सोनीपत व मोनू निवासी काबड़ी पानीपत के रूप में हुई। आरोपियों से पूछताछ में खुलासा हुआ कि दोनों नशा करने के आदी हैं। नशे की लत पूरी करने के लिए पैसों की जरूरत पड़ी तो दोनों ने मिलकर चोरी की वारदात को अंजाम दिया। आरोपी रमेश के पास खुद का ऑटो है। दोनों आरोपी रात में ऑटो लेकर निकलते और खेतों से टयूबवेल के तार और गांव में नालियों पर रखे लोहे के जाल चोरी कर राह चलते कबाड़ी को बेचकर पैसे बांट लेते थे। आरोपियों ने ज्यादातर पैसे नशा करने में खर्च कर दिए।
विज्ञापन

चोरी की इन वारदात का खुलासा :
13 मार्च की रात ताजपुर गांव में नाले पर रखे लोहे के दो जाल चोरी किए।
मार्च 2022 में दिवाना गांव में नालियों पर रखे लोहे के छह जाल चोरी किए।
31 दिसंबर 2022 की रात कारद गांव के खेतों से एक ट्यूबवेल की मोटर चोरी की।
20 फरवरी की रात निबंरी गांव में सरकारी स्कूल से ट्यूबवेल का 50 फुट लंबा तार चोरी।
11 मार्च की रात मनाना गांव में खेत से ट्यूबवेल का तार चोरी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें