पानीपत। गढ़ी बेसिक गांव की गलियों से पंचायत के लोहे के जाल चोरी करने के आरोप में सीआईए-थ्री ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों की पहचान नवादा पार निवासी मुजम्मिल और तैयब के रूप में हुई है। पांच सितंबर को गांव के सरपंच रफाकत हसन ने थाना सनौली में चोरी की शिकायत दी थी। शिकायत के अनुसार, चोर गलियों में पंचायत की ओर से लगाए गए लाखों रुपये के लोहे के जाल चोरी कर ले गए थे। पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच शुरू की थी। दोनों आरोपियों को न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उन्हें न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया।