घेवर के पैसे मांगने पर मिष्ठान भंडार के मालिक पर रिवाल्वर तानने के मामले में पुलिस ने केस दर्ज करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। चौकी इंचार्ज राजकुमार ने बताया कि संदीप को मौके पर ही दुकानदार ने पकड़कर पुलिस के हवाले किया था जबकि दूसरे महेन्द्र खलीला को पुलिस ने काबू किया। ज्ञात हो कि दुकान मालिक कृष्ण सैनी ने बताया कि शनिवार दोपहर करीब साढ़े तीन बजे एक युवक आया और उसने आते ही पिस्टल तानते हुए पांच किलोग्राम घेवर मांगा। घेवर तोलकर देने के बाद पैसे मांगे तो पिस्टल तान कर धमकाते हुए निकल गया। उसने हिम्मत दिखाते हुए पिस्टल छीनते हुए गाड़ी से नीचे खींच लिया जबकि उसके तीन साथी कार लेकर भाग निकले। मौके पर पहुंची पुलिस ने युवक को काबू करते हुए संदीप डिड़वाड़ी सहित तीन अन्य के खिलाफ केस दर्ज किया था।