फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panipat News: रास्ता रोककर मारपीट के दो गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
मतलौडा। थिराना गांव में रास्ता रोककर मारपीट के मामले में पुलिस ने दो नाबालिगों समेत तीन को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से तीन डंडे बरामद किए हैं। थाना मतलौडा प्रभारी पवन कुमार ने बताया कि थिराना गांव के पंकज ने 25 मई को थाने में मुकदमा दर्ज कराया था। उनका आरोप था कि गांव के ही धर्मबीर व उसके दो साथियों ने मिलकर उसका रास्ता रोका और लाठी, डंडों से मारपीट की। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी। मंगलवार को आदियाना मोड के पास से पुलिस ने धर्मबीर और दो नाबालिगों को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपियों के कब्जे से घटना में प्रयुक्त डंडे भी बरामद कर लिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें