फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panipat News: क्रेडिट कार्ड की लिमिट बढ़ाने के नाम पर लोगों को ठगने के दो आरोपी गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
पानीपत। पानीपत थाना साइबर क्राइम पुलिस टीम ने क्रेडिट कार्ड की लिमिट बढ़ाने के नाम पर लोगों से ठगी करने वाले गिरोह का भंडाफोड़ किया है। पुलिस ने गिरोह के दो सदस्यों को नोएडा व उत्तर प्रदेश के हापुड़ से गिरफ्तार किया। पुलिस काफी समय से इनको ट्रेस करने का प्रयास कर रही थी। वीरवार को पुलिस के हाथ यह कामयाबी लगी। जब गिरोह का एक सदस्य नोएडा से पकड़ा गया। यह दो दिन के रिमांड पर था। रिमांड के दौरान पुलिस ने शनिवार को इसके दूसरे साथी को उत्तर प्रदेश के हापुड़ से गिरफ्तार किया। पुलिस ने इस आरोपी को कोर्ट में पेश कर दो दिन के रिमांड पर लिया है। रिमांड के दौरान इससे दूसरे साथियों के ठिकानों का पता लगाया जाएगा।
विज्ञापन



थाना साइबर क्राइम प्रभारी इंस्पेक्टर प्रवीन शर्मा ने बताया कि पानीपत थाना साइबर क्राइम में काबड़ी रोड अर्जुन नगर निवासी राजेंद्र ने पुलिस को दी शिकायत में बताया था कि उसने इंडसंइड बैंक का क्रेडिट कार्ड लिया हुआ है। 30 अक्तूबर 2023 को उसके फोन पर एक अज्ञात नंबर से काल आई। युवक ने बैक का अधिकारी बनकर बात करते हुए उसके क्रेडिट कार्ड की लिमिट बढ़ाने के लिए कहा। कॉलकर्ता ने खाते की जानकारी लेकर 30 हजार रुपये उसके खाते से निकाल लिए। पुलिस ने मामले में केस दर्ज कर आरोपियों की धरपकड़ शुरू कर दी थी। मामले की जांच करते हुए उनकी टीम ने वीरवार को नोएडा से आरोपी धर्मेंद्र निवासी सेक्टर 73, नोएडा गिरफ्तार किया। पूछताछ में आरोपी ने अपने साथी आरोपी फिरोज निवासी पत्थर वाला कुआं, हापुड़ यूपी के बारे में बताया। उसको शनिवार को गिरफ्तार किया गया। आरोपी धर्मेंद्र ने पूछताछ में बताया कि उसने एक फर्म के नाम से एचडीएफसी बैंक में खाता खुलवा फिरोज को दिया था। फिरोज अपने अन्य साथी आरोपियों के साथ क्रेडिट कार्ड की लिमिट बढ़ाने के नाम पर ठगी कर उक्त खाते में पैसे ट्रांसफर करते थे। वह ठगी की नगदी में से अपना 10 प्रतिशत कमीशन रख बाकी पैसे फिरोज को ट्रांसफर कर देता था।



फिरोज ने पूछताछ में पुलिस को बताया वह वीरेंद्र नाम के युवक के साथ मिलकर ठगी की वारदातों अंजाम देता था। ठगी की नगदी में से वह अपना 20 प्रतिशत कमीशन रख बाकी पैसे वीरेंद्र को ट्रांसफर कर देता था। अब पुलिस वीरेंद्र को गिरफ्तार करने का प्रयास कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें