पानीपत। थाना पुराना औद्योगिक पुलिस ने एम थ्री एम कंपनी के कार्यालय में घुस तोड़फोड़ व सिक्योरिटी स्टाफ पर हमला करने मामले में फरार और दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपियों से एक तलवार बरामद की है। पुलिस ने आरोपियों को कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया है।
थाना पुराना औद्योगिक प्रभारी इंस्पेक्टर फूल कुमार ने बताया कि उनकी टीम ने रविवार को मंजीत निवासी दत्ता कॉलोनी व मंदीप उर्फ बंटी निवासी फरीदपुर गांव को गिरफ्तार किया है। इन्होंने निरंजन, प्रिंस, लवप्रीत निवासी फरीदपुर व फरार अन्य कई साथी आरोपियों के साथ मिलकर 23 जुलाई को एम-थ्री-एम कंपनी कार्यालय में घुसकर तोड़फोड़ की थी। सिक्योरिटी गार्ड पर भी हमला किया था। पुलिस इस मामले में निरंजन, प्रिंस व लवप्रीत को गिरफ्तार कर चुकी है।
थाना पुराना औद्योगिक में विकास निवासी बडदू गांव भिवानी ने पुलिस को दी शिकायत में बताया था कि वह पानीपत एम-थ्री-एम कंपनी में सिक्योरिटी इंचार्ज के पद पर तैनात है। 23 जुलाई शाम सात बजे उसके सिक्योरिटी ऑफिसर विरेंद्र ने उसे बताया कि प्रोजेक्ट ऑफिस पर तैनात गार्ड के साथ तीन युवक मारपीट कर फरार हो गए। मारपीट करने में निरंजन व उसके दो अन्य साथी थे। उसके बाद 20-30 युवक तलवार व लाठी डंडों से लैस होकर आए और ऑफिस में घुसकर सिक्योरिटी स्टाफ पर तलवार व लाठी डंडों से हमला कर दिया था। हमले में निशु, अक्षय, सावेज, राजकुमार, राजू, सावन, व अन्य कई कर्मचारियों घायल हो गए थे। पुलिस ने मामले में केस दर्ज कर लिया था।