फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panipat News: करोड़ों रुपये की ठगी मामले में दो आरोपी गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
पानीपत। थाना साइबर क्राइम पुलिस टीम ने फर्जी वेबसाइट पर ऐप डाउनलोड करवा साइबर ठगी करने वाले गिरोह का भंडाफोड कर गिरोह को दो आरोपियों को राजस्थान से गिरफ्तार किया है। इनमें एक आरोपी एमबीए पास है, जबकि दूसरा बीए पास है। दोनों ने जल्द अमीर बनने के लिए करोड़ों रुपये की ठगी की वारदातों को अंजाम दिया। आरोपियों ने पुलिस पूछताछ में 100 से अधिक ठगी की वारदातों में कबूलनामा किया है। पुलिस इनके पास से नकदी बरामद नहीं कर पाई। इनके पास से पुलिस को चार लैपटॉप व 10 मोबाइल बरामद हुए हैं।
विज्ञापन



डीएसपी मुख्यालय सतीश वत्स ने सोमवार को जिला सचिवालय स्थित अपने कार्यालय में पत्रकारवार्ता कर बताया कि साइबर अपराध थाना पुलिस ने 20 सितंबर को राजस्थान के डिडवान जिला निवासी अंकुश को गिरफ्तार किया था। अंकुश को दो व अखिलेश को तीन दिन के रिमांड पर लिया गया था। रिमांड के दौरान अंकुश की निशानदेही पर अखिलेश उर्फ अखिल निवासी डिडवान, राजस्थान गिरफ्तार किया था। इन दोनों ने पूछताछ में बताया कि उन्होंने डीमार्ट की फर्जी वेबसाइट बनाई हुई थी। वह फर्जी वेबसाइट पर घरेलू व अन्य सामान पर डिस्काउंट ऑफर देते थे। ज्यादा लोग साइट को देखे इसके लिए वह टेलीग्राम, फेसबुक व इंस्टाग्राम पर विज्ञापन देखते थे।
उल्लेखनीय है कि विज्ञापन को देखकर लोग सामान खरीदने ने लिए साइट पर विजिट करते और लुभावने ऑफर देखकर सामान खरीदते थे। आरोपी सामान की पेमेंट केवल क्रेडिट व डेबिट कार्ड से लेते थे। इसी दौरान कार्ड की सारी जानकारी लेकर ग्राहक को ऑर्डर सक्सेस होने का फर्जी मैसेज साइट पर दिखाने के साथ ही मोबाइल पर भेज देते थे। इसी दौरान आर्डर की डिलीवरी ट्रैकिंग करने का ग्राहक को झांसा देकर उनके मोबाइल में फर्जी ऐप डाउनलोड करवा कार्ड व एसएमएस को एक्सेस पर ले लेते थे। इन डेबिट व क्रेडिट कार्डों से आरोपी ऑनलाइन मैजिक पिन साइट पर विभिन्न कंपनियों के कूपन खरीद कर लोगों से ठगी करते थे। कूपन को बाद में टेलीग्राम साइट पर ग्रुप से जुड़े लोगों को आधे रेट पर बेचकर फर्जी खातों में पैसे ट्रांसफर करवा लेते थे। इन्होंने पानीपत की एक महिला से 50 हजार रुपये की ठगी भी की थी। उन्होंने इसकी शिकायत साइबर अपराध थाना पुलिस में दी थी। पुलिस ने इस मामले में केस दर्ज कर लिया था। जिस नंबर से महिला के पास संदेश आया था। उस नंबर को ट्रेस कर पुलिस इन तक पहुंची थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें