मनाना गांव में खेल के मैदान पर ट्यूबवेल की मोटर चोरी के बाद खड़े खिलाड़ी व कोच। संवाद
समालखा। चोरों ने मंगलवार रात को मनाना गांव के खेत और खेल के मैदान से ट्यूबवेल की मोटर और तार चोरी कर ली।समालखा थाना पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है। खो-खो कोच रविंद्र ने बताया कि जब बच्चे सुबह साढ़े पांच बजे मैदान में खेलने पहुंचे तो ट्यूबवेल की पाइप बाहर पड़ी थी। मोटर और तार गायब होने की सूचना सरपंच पति प्रवीण को दी गई। साथ ही 112 पर काॅल कर पुलिस को जानकारी दी। सरपंच पति प्रवीण ने पुलिस को बताया कि लगभग 12 से 15 साइन बोर्ड, टी गार्ड व छह लोहे के बैंच चोरी हो गए। वहीं किसान अजीत के खेत से तार चोरी हो गए हैं। थाना समालखा प्रभारी दीपक ने बताया कि मनाना गांव में ट्यूबवेल और पंचायत का सामान चोरी होने की शिकायत मिली है। पुलिस ने इसमें केस दर्ज कर लिया है। संवाद