फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panipat News: अपनों पर भरोसा, किसी की पत्नी तो किसी का भाई व बेटे ने भी मैदान संभाला

विज्ञापन
विज्ञापन
पानीपत। विधानसभा चुनाव को लेकर सोमवार को नाम वापस लेने का अंतिम दिन होगा। इसके साथ चुनाव प्रचार प्रसार और तेज हो जाएगा। चुनाव में अभी से कई रंग देखने को मिल रहे हैं। उम्मीदवारों के साथ उनके बच्चे, पत्नी, भाई और रिश्तेदार तक मैदान में उतरे हुए हैं। सबको अलग-अलग जिम्मेदारी और वार्ड दिए गए हैं।
विज्ञापन

पानीपत ग्रामीण विधानसभा क्षेत्र में भाजपा प्रत्याशी महिपाल ढांडा के भाई हरपाल ढांडा, महिपाल की पत्नी नीलम समेत परिवार के अन्य सदस्य प्रचार प्रसार में लगे हुए हैं। महिला, नीलम और हरपाल के हर रोज अलग-अलग रूट बनाए जाते हैं। वे अपने रूट पर चलते हैं। नीलम ढांडा के साथ उनकी जेठानी व ननद समेत परिवार की अन्य महिलाएं होती हैं। वे लोगों के बीच जाकर उनकी बात सुनने के बाद उनको काम का भरोसा भी दे रही हैं। कांग्रेस के सचिन कुंडू के साथ उनकी पत्नी अनु मलिक और परिवार के सदस्य मोर्चा संभाले हुए हैं। निर्दलीय विजय जैन के साथ उनके चाचा, बेटा और परिवार के सदस्य मैदान में उतरे हुए हैं।
समालखा में कांग्रेस के धर्म सिंह छौक्कर के साथ उनके भाई कंवर सिंह छौक्कर व परिवार के सदस्य प्रचार प्रसार में हैं। भाजपा के मनमोहन भड़ाना के साथ उनके पिता करतार सिंह भड़ाना व परिवार और रिश्तेदार मैदान में हैं। निर्दलीय रविंद्र मच्छरौली ने छोटे भाई विक्रम मच्छरौली और रिश्तेदार प्रचार प्रसार में लगे हुए हैं। पानीपत शहर में निर्दलीय रोहिता रेवड़ी के साथ उनके पति सुरेंद्र रेवड़ी, दोनों बेटे और परिवार के सदस्य मैदान में हैं। भाजपा के प्रमोद विज के साथ उनकी पत्नी नीरू विज, बेटा और अन्य सदस्य मैदान में हैं। कांग्रेस के वरिंद्र सिंह बुल्ले शाह की पत्नी और परिवार के सदस्य मैदान में हैं। इसी तरह इसराना विधानसभा क्षेत्र में भाजपा के कृष्ण लाल पंवार ने बेटे अनिल पंवार, भाई रोहताश, पत्नी समेत परिवार व रिश्तेदार चुनाव प्रचार में उतरे हुए हैं। कांग्रेस के बलबीर वाल्मीकि के साथ उनकी पत्नी गीता रानी समेत परिवार के सदस्य मैदान में हैं। निर्दलीय सत्यवान शेरा के साथ उनकी पत्नी आशु शेरा मैदान में उतरी हुई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें