फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रक ने ऑटो को मारी टक्कर, झज्जर से बुअली शाह कलंदर पीर दरगाह आ रहे दो बच्चों समेत नौ घायल.

विज्ञापन
विज्ञापन
पानीपत। दिल्ली-चंडीगढ़ नेशनल हाईवे पर एनएफएल के पास बृहस्पतिवार को ट्रक ने ऑटो को टक्कर मार दी। हादसे में ऑटो सवार दो बच्चों सहित लोग घायल हो गए, जिन्हें इलाज के लिए सामान्य अस्पताल पहुंचाया गया। एक आठ वर्षीय बच्ची की हालत गंभीर देखते हुए उसे पीजीआई रोहतक रेफर किया गया। बता दें कि झज्जर का परिवार ऑटो से कलंदर शाह के दरगाह आ रहा था।
विज्ञापन

झज्जर की रनिया कॉलोनी निवासी घायल नागराज ने बताया कि हादसा बृहस्पतिवार दोपहर को हुआ है। वह करीब दस लोग ऑटो में सवार होकर पानीपत में बू अली शाह कलंदर की दरगाह आ रहे थे, लेकिन पानीपत पहुंचने पर रास्ता भटक गए। ऑटो जीत चला रहा था। जीत एनएफएल टाउनशिप शनि देव मंदिर के पास ऑटो को वापस मोड़ने लगा। इसी बीच एक तेज रफ्तार ट्रक ने टक्कर मार दी। इससे ऑटो पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। यहां चीख पुकार मच गई। इसी बीच वहां से गुजर रहे ऑटो चालक रुक गए। सभी ने घायलों को निकालकर ऑटो में बैठाया और उन्हें अस्पताल पहुंचाया। वहीं हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस भी सिविल अस्पताल पहुंची। इस बीच आरोपी ट्रक चालक फरार हो गया था। हादसे में जीत, जीत की पत्नी पूनम, बेटी दीया और दर्पण, दो साल का बेटा हुस्न, तनीशा बेटी राजेश, पूजा घायल है। वहीं आठ वर्षीय दीया की हालत गंभीर बताई जा रही है। उसे पीजीआई भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें