फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panipat News: ट्रक चालक को बंधक बना पेड़ पर बांधाकर 80 हजार के कंबल लूटे

विज्ञापन
विज्ञापन
पानीपत। पानीपत के ट्रक चालक को बहालगढ़ में बदमाशों ने बंधक बनाकर मारपीट की। उसको एक खेत में लेकर पेड़ पर बांध दिया। बदमाशों ने उसके ट्रक को लूट लिया। ट्रक में 80 हजार के कंबल थे। ट्रक चालक कंबल लेकर दिल्ली जा रहा था। ट्रक चालक ने इसकी शिकायत बहालगढ़ पुलिस थाना में दी। पुलिस ने शिकायत के आधार पर मामले में अज्ञात पर केस दर्ज कर लिया है। अब बदमाशों की धरपकड़ की जा रही है।
विज्ञापन


उत्तर प्रदेश के गोंडा जिले के गांव अनंतपुर निवासी कृष्णा यादव ने बताया कि वह पानीपत में अनाजमंडी के पास किराए पर रहता है। वह पेशे से ट्रक चालक है। वह नूरवाला स्थित सिद्धि विनायक ट्रांसपोर्ट में बतौर चालक कार्यरत है। बुधवार सुबह 11 बजे वह ट्रक लेकर देशराज कॉलोनी में श्री कैलाशपति हैंडलूम में गया था। यहां से वह गाड़ी में कंबल के 62 बोरे लोड कर दिल्ली के लिए चला था। रास्ते में उनसे अनाजमंडी में ट्रक रोककर अपने कमरे पर खाना खाया और वह दोपहर एक बजे दिल्ली के लिए चल दिया। बहालगढ़ के पास वह ट्रक रोककर लघुशंका करने लगा। इसी वक्त एक कार से दो युवक उतरे। उन्होंने उसे पकड़कर कार में बैठा लिया। उसके साथ मारपीट की गई और उसकी आंखों पर पट्टी बांधकर कार से एक खेत में ले गए। यहां उसको पेड़ से बांध दिया गया। इसके बाद बदमाश उससे 2200 रुपये व मोबाइल लूटकर फरार हो गए। वह किसी तरह से हाथ खुलवाकर अपनी गाड़ी के पास पहुंचा तो उसे गाड़ी नहीं मिली। उसने ट्रक मालिक जसबीर कॉलोनी निवासी राजपाल व कंबल फैक्ट्री के मालिक देशराज कॉलोनी निवासी बंसत जैन को सूचना दी। वह दोनों घटनास्थल पर पहुंचे। राजपाल ने जीपीएस से गाड़ी की लोकेशन जांची। गाड़ी सोनीपत के मिर्कपुर गांव में खड़ी मिली। वह वहां पहुंचे। उन्हें गाड़ी से 50 कंबल चोरी मिले। इनकी कीमत 80 हजार रुपये थी। उनकी पुलिस से मांग है कि आरोपियों पर कार्रवाई की जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें