मूनक। कुताना में सोमवार को जहरीले पदार्थ के सेवन से पानीपत रिफाइनरी के ट्रक चालक सत्यनारायण (35) की मौत हो गई। मृतक की पत्नी भतरी ने गांव के राहुल व पूजा पर पानी में जहर घोलकर पिलाने का आरोप लगाया है। उनका कहना है कि इसी दवा के कारण उनके पति की मौत हुई है। भतरी ने बताया कि पति सत्यनारायण पानीपत रिफाइनरी में ट्रक चलाने का काम करते थे। सोमवार को वे और उनकी सास पाल्लो घर पर थे, दोनों बेटे सो रहे थे। उसी समय गांव का लड़का बिट्टू उनके घर आया। उसने बताया कि सत्यवान ने दवाई पी ली और पशु अस्पताल में पड़ा है। वे तुरंत अपने जेठ के बेटे सुमित को लेकर पशु अस्पताल पहुंचे तो वहां बड़ के पेड़ के नीचे सत्यनारायण बेहोश पड़े थे। एंबुलेंस की मदद से वे उन्हें निजी अस्पताल ले गए। मंगलवार सुबह चालक ने दम तोड़ दिया। थाना प्रभारी बृजपाल ने बताया कि शिकायत के आधार पर कार्रवाई की जाएगी। संवाद