फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panipat News: शादी टूटने से परेशान युवती ने फंदा लगाकर दी जान

विज्ञापन
विज्ञापन
पानीपत। प्रवासी युवती का शादी के एक माह बाद ही रिश्ता टूट गया था। इसके बाद युवती 10 साल से भैसवाल गांव के पास किराए पर मायके वालों के साथ रह रही थी और अकसर परेशान रहती थी। उसने मंगलवार दोपहर को फैक्ट्री से अपने कमरे पर आकर फंदा लगाकर जान दे दी । तहसील कैंप थाना पुलिस ने मृतका के भाई के बयान पर शव को पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया है।
विज्ञापन

उत्तरप्रदेश के बरेली गांव सिंघा निवासी रवि ने बताया कि वह छह बहन भाई है। जिनमें तीन बहन और तीन भाई है। उन्होंने सबसे बड़ी बहन नीता (34) की शादी करीब 10 साल पहले बरेली के कुलदीप से की थी। शादी के एक माह बाद ही सास-ससुर की प्रताड़ना व पति की मानसिक परेशानी के चलते बहन ससुराल से मायके आ गई थी। वह हाल में पानीपत में भैंसवाल मोड़ पर रहते हैं। नीता उनके साथ ही रहती थी और एक धागा फैक्ट्री में काम करती थी। मंगलवार दोपहर को नीता एक बजे घर पर खाना खाने आई, लेकिन फैक्टरी नहीं गई। दोपहर तीन बजे छोटी बहन कंचन उसे कमरे पर बुलाने गई तो वह फंदे पर लटकी हुई थी। उसने अपनी चुन्नी से फंदा लगाया हुआ था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें