फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panipat News: बीमारी से परेशान अधेड़ ने नहर में कूदकर जान दी

विज्ञापन
विज्ञापन
पानीपत। बीमारी से परेशान एक अधेड़ ने नहर में कूदकर अपनी जीवनलीला समाप्त कर ली। उसने दिल्ली पैरलल नहर में गोपाल कॉलोनी के सामने छलांग लगाई थी। यहां मौजूद गोताखोरों ने लगभग 300 मीटर दूर असंध नाका के पास उसे नहर से निकाल लिया था, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। पुराना औद्योगिक क्षेत्र थाने की पुलिस ने परिजनों के बयान दर्ज कर शव का पंचनामा भर पोस्टमार्टम कराकर शव परिजनों को सौंप दिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन



इंसार चौक निवासी चमन लाल (51) पिछले कई वर्ष से बीमार चल रहा था। कई जगह अस्पतालों में इलाज कराने के बाद भी वह ठीक नहीं हुआ। चमन लाल रविवार दोपहर में घर से निकला और ऑटो में बैठकर असंध रोड पर दिल्ली पैरलल नहर पर पहुंचा। गोपाल कॉलोनी के सामने उसने नहर में छलांग लगा दी। छठ पर्व पर नहर पर लोगों की भीड़ थी। प्रशासन ने यहां गोताखोरों को तैनात किया था। लोगों के चिल्लाने पर गोताखोरों ने नहर में छलांग लगाकर उसकी तलाश की। असंध रोड के पास हनुमान मंदिर के सामने अधेड़ को नहर से निकाला गया और जन सेवा दल के सदस्यों को बुलाकर उन्हें सिविल अस्पताल भिजवाया गया, लेकिन यहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें