फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panipat News: आंधी से आफत, पेड़ उखड़े, गिरे खंभे, बिजली आपूर्ति चरमराई

विज्ञापन
विज्ञापन
पानीपत। भयंकर आंधी, तूफान और तेज बारिश ने शुक्रवार रात को जिले भर में तबाही मचाई। तूफान ओर बारिश से करीब 3500 बिजली के खंभे गिर गए। करीब दो हजार पेड़ उखड़ गए। इससे शहर समेत जिले भर के 190 गांव की करीब 500 किलोमीटर लाइन भी टूट गई। 132 केवी से लेकर 11 केवी की लाइनों पर जुड़े करीब 135 से ज्यादा ट्रांसफार्मर भी क्षतिग्रस्त हो गए। जिससे शुक्रवार रात दस बजे से शनिवार शाम पांच बजे तक ग्रामीण एरिया बिजली आपूर्ति प्रभावित रही। आधे शहर की बिजली सप्लाई को सुबह नौ बजे तक चालू कर दिया गया। बाकी शहर की केबल और ट्रांसफार्मरों की रिपेयरिंग करवाने में बिजली निगम के अधिकारी दिनभर जुटे रहे। फिलहाल जिले भर की सप्लाई को फिर से सुचारू करने के लिए दो से तीन दिन का समय लग सकता है।
विज्ञापन

शुक्रवार देर रात गोहाना रोड स्थित पावर हाउस में बारिश और तूफान के बाद एक जोरदार धमाका हुआ। आसपास के लोगों ने बताया कि उन्हें ऐसा लगा कि मानो 132 केवी पावर हाउस पर रात को बिजली गिरी है। बिजली की की चमक पावर हाउस तक आई थी। जिससे पावर हाउस के आसपास काफी पक्षी मार गए। मरने वाली पक्षियों में ज्यादातर कबूतर थे। हालांकि 132 केवी पावर हाउस में कार्यरत कर्मचारियों का कहना है कि उनके पास इसकी कोई जानकारी नहीं है और न ही उनके शिकायत रजिस्टर में इसकी कोई एंट्री है। वहीं, आसन कलां गांव के पास एक फैक्ट्री की दीवार गिर गई तो कई फैक्टरियों के शेड तूफान में उड़ गए।
उल्लेखनीय है कि तूफान और बारिश से बिजली निगम की सभी डिवीजन के अधिकारी हुए नुकसान का आकलन करने पर जुटे हुए हैं। दोपहर तक कई एरिया की बिजली को चालू कर दिया गया। बाकी बचे हुए एरिया की सप्लाई चालू करने के लिए प्रयास किए जा रहे हैं। रात नौ बजे आए तूफान ने एक घंटा तक तबाही मचाई थी। जिससे ज्यादातर बिजली निगम को नुकसान हुआ है। बारिश और तूफान की वजह से रात को दस बजे शहर और ग्रामीण एरिया की बिजली गुल हो गई थी। शनिवार सुबह तक आधे शहर की आपूर्ति चालू की गई।
विज्ञापन


बॉक्स

शेड्यूल बनाकर कर रहे काम
बिजली निगम के अधिकारियों ने बताया कि रात को दस बजे तूफान के बंद होने के साथ तुंरत सबसे पहले 33 केवी की लाइन को चालू कराया गया। जिससे सिटी और सनौली रोड सब डिवीजन एरिया की लाइट सुबह तक आ गई। इसके बाद 11 केवी के फीडरों पर आए फॉल्ट ठीक किए गए। ये काम शनिवार शाम पांच बजे तक चलता रहा। शाम छह बजे तक तकरीबन पूरे शहर की लाइट को जोड़ दिया गया। अधिकारियों ने बताया कि इस काम के लिए पूरे बिजली निगम की टीम को काम पर लगाया गया। सबसे पहले शहर के रिहायशी एरिया की सप्लाई चालू कराई। इसके बाद ग्रामीण एरिया में रिहायशी फीडरों की रिपेयरिंग कराई जा रही है। इसके बाद औद्योगिक सेक्टरों की बिजली चालू करवाई जाएगी और चौथे नंबर पर खेतों की सप्लाई जोड़ी जाएगी। इस पूरे काम में दो से तीन दिन का समय लग सकता है।


वर्जन-
तूफान और बारिश से काफी नुकसान हुआ है। शुक्रवार रात से ही बिजली निगम के सभी अधिकारी और कर्मचारी सप्लाई जोड़ने और चालू करवाने के काम पर लगे हुए हैं। योजनाबद्ध तरीके से शेड्यूल बनाकर काम किया जा रहा है। सबसे पहले रिहायशी एरिया में लोगों को सप्लाई दी जा रही है।
विज्ञापन

आदित्य कुंडू, एक्सईएन, सब अर्बन, डिवीजन।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें