इसराना। पानीपत-रोहतक नेशनल हाईवे पर ब्राह्मण माजरा गांव के पास पुलिस के गश्ती की गाड़ी कोएक ट्राले चालक ने पीछे से टक्कर मार दी। इससे पुलिसकर्मियाें को मामूली चोटें आई जबकि सरकारी गाड़ी क्षतिग्रस्त हो गई।
थाना इसराना पुलिस को हैड कांस्टेबल राजेश ने बताया कि वह अन्य पुलिस कर्मियों के साथ शुक्रवार रात करीब साढ़े 12 बजे सरकारी बोलेरो में सवार होकर गश्त के लिए डाहर गांव की ओर आ रहे थे। जब वे ब्राह्मण माजरा गांव के पास पहुंचे तो लापरवाही से ट्राला चलाते आ रहे चालक ने उनकी गाड़ी को पीछे से टक्कर मारी। उनकी गाड़ी सड़क पर डिवाइडर पार कर खंभे से जा टकराई। इससे उनकी गाड़ी को काफी नुकसान हुआ है। पुलिसकर्मियों को भी मामूली चोटें आई। इसकी शिकायत पर थाना इसराना पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है।