फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panipat News: शहीद स्मारकों पर फहराया तिरंगा

विज्ञापन
विज्ञापन
इसराना। शहीद सेवा दल द्वारा संचालित कारगिल यात्रा 40वें दिन पूठर व बांध पहुंची। पूर्व सैनिक कल्याण संगठन की देखरेख में पूठर में कारगिल शहीद हवलदार विजय सिंह व बांध के राजकीय स्कूल में शहीद अमरदीप सिंह की स्मृति में स्मारकों पर 20 फीट ऊंचा तिरंगा फहराया।
विज्ञापन

यात्रा का नेतृत्व सावन सिंह रोहिल्ला ने किया। कार्यक्रम में शहीद के परिजनों द्वारा ध्वजारोहण कराया गया। सावन सिंह रोहिल्ला ने बताया कि शहीद सेवा दल द्वारा प्रदेश के सभी शहीदों के स्मारकों पर ध्वजारोहण कर शहीदों के परिजनों को सम्मानित किया जा रहा है। यात्रा 10 मई को सिरसा से शुरू हुई। जिसका समापन 15 अगस्त को अग्रोहा हिसार में होगा। यात्रा का मकसद युवाओं को कारगिल शहीदों की वीरगाथा से अवगत कराकर प्रेरित करना है। इस मौके पर जाट धर्मगुरु ओमप्रकाश शर्मा, पूर्व सैनिक कल्याण संगठन से जयभगवान फौजी, डॉ. सतबीर सहरावत, राजरूप फौजी, बिमला देवी, सचिन घनघस, हरिपाल घनघस, सरपंच सुमेर सिंह, गीता, वेदो देवी, अंकित मलिक, हिमांशु गोहाना व मोनू मौजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें