फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panipat News: बलिदानी को दी श्रद्धांजलि, परिजन सम्मानित

विज्ञापन
विज्ञापन
सनौली। राजकीय महाविद्यालय बहरामपुर-बापौली में बलिदानी नायब सूबेदार मोहिंद्र कुमार का 15वां बलिदान दिवस मनाया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ राष्ट्रगीत से हुआ। बलिदानी के परिवार के सदस्यों और भूतपूर्व सैनिकों का प्राचार्य जोगिंदर ने स्वागत किया। विधायक मनमोहन भड़ाना ने बलिदानी नायब सूबेदार मोहिंद्र कुमार और गांव अत्तौलापुर के कारगिल बलिदानी सुशील कुमार श्रद्धांजलि दी और परिजनों को स्मृति चिन्ह व शाल देकर सम्मानित किया। वरिष्ठ प्राध्यापक प्रवेश रंगा ने बताया कि कार्यक्रम में युवाओं को नशे से दूर रहने के लिए जागरूक किया गया। डॉ. दिनेश कुमार ने शहीद के जीवन परिचय और शहीद के जीवन की उपलब्धियों के बारे में बताया। वीर नारी कुशल देवी, पुत्र अमित कुमार पोसवाल, पुत्री पुष्पा पोसवाल, भाई विनोद कुमार, ऑनरेरी कैप्टन पालेराम पोसवाल को महाविद्यालय प्रशासन ने प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें