फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panipat News: ई-बसों में नए बस स्टैंड से टोल प्लाजा तक सफर होगा दोगुना महंगा

विज्ञापन
विज्ञापन
पानीपत। ई-बसों में सफर करना महंगा होगा। सिवाह नए बस स्डैंड से टोल प्लाजा तक चलाई बसों में ही यात्रियों को सामान्य सिटी बस से दोगुना किराया देना होगा। फिलहाल बसों को एक सप्ताह के लिए निशुल्क चलाया गया है। इन बसों को जिले के लोकल रूटों पर चलाया जाता है तो 30 किलोमीटर तक सफर करने पर 50 रुपये किराया देना पड़ेगा। सामान्य बसों में प्रति किलोमीटर एक रुपये के हिसाब से रेट तय हैं। यानी 30 किलोमीटर में 30 रुपये किराया देना होता है। इन सबके बीच निशुल्क बसों में यात्रियों का सफर सुहाना रहा।
विज्ञापन

पहले दिन सुबह से रात तक चार हजार यात्रियों ने सफर किया। रोडवेज अधिकारियों ने गांवों के रूटों की भी तैयारी शुरू कर दी है। ग्रामीण बसों को लेकर महाप्रबंधक को ईमेल या सुझाव पेटी लगाई है। पांचों सिटी ई-बसों ने सोमवार को सुबह नए बस स्टैंड से जीटी रोड प्लाजा के लिए सफर शुरू किया। पहली बस 5:30 बजे रवाना हुई और दूसरी तरफ से 6:12 बजे बस नए बस स्टैंड के लिए रवाना हुई। दो शिफ्टों में बस चलाने पर यात्रियों ने पहले दिन ही काफी राहत की सांस ली। उनको नए बस स्टैंड और जीटी रोड टोल प्लाजा पर बसों को लेकर इंतजार नहीं करना पड़ा। वे बसों में निशुल्क यात्रा में अपने गंतव्य को पहुंचे। एक बस में एक शिफ्ट में करीब चार सौ यात्रियों ने सफर किया। दोनों शिफ्टों में पांचों बसों में करीब चार हजार यात्रियों ने सफर किया।

बॉक्स
हर 17 मिनट में एक बस
प्रत्येक 17 मिनट में सिटी बस सर्विस मिल रही है। आने और जाने के ठहराव भी निर्धारित किए गए हैं। इनके अलावा बीच में आपातकाल या विशेष कारण पर ही रोका जा सकेगा। बसों को पूरी तरह से जीपीएस पर किया गया है। सिवाह बस स्टैंड से पहली बस सुबह 5:30 बजे चलेगी। यह बस टोल प्लाजा से वापस बस स्टैंड के लिए 6:12 बजे चलेगी।
विज्ञापन


बॉक्स

ई-बसों में चालक ही खोलेगा गेट
ई-बसों में ऑटोमेटिक सिस्टम लगा हुआ है। जिससे स्टॉपेज आने पर चालक गेट खोलेगा और चलने से पहले गेट को बंद करेगा। ये बसें 70 से 80 किलोमीटर की गति से चल सकती हैं।

बॉक्स

जरूरत पड़ने पर पूरी रात बस चलाने की तैयारी
रोडवेज अधिकारियों के अनुसार ई-बसों को सुबह 5:30 से रात 10 बजे तक सिटी बसों को चलाने का फैसला लिया है। अधिकारियों का कहना है कि यात्रियों की मांंग होती है तो बसों को रात को भी शुरू किया जाएगा। इसके अलावा जिले के लोकल रूटों पर बसों को चलाने पर विचार किया जा रहा है। ग्रामीणों से बस चलाने को लेकर सुझाव भी मांगे जाएंगे।

बॉक्स

कोट्स फोटो
ई-बस में सफर आरामदायक


यात्री मुकेश ने कहा कि ई-बसों में सफर कर अच्छा महसूस कर रहे हैं। सबसे बड़ी बात यह है कि दिल्ली की तरह एक सीट पर एक यात्री बैठकर आराम से सफर कर सकता है। ई-बस में सफर का पता ही नहीं चलता। किसी गाड़ी से भी आरामदायक है।

कोट्स फोटो

रात के समय परिचालन हो तो होगी सहूलियत

यात्री नीरज ने कहा कि वैसे तो बस अड्डे से शहर तक आने के लिए यात्रियों को अलग से किराया वहन करना पड़ेगा। लेकिन रात के समय ई-बसों का परिचालन हो तो इससे बहुत सहूलियत मिलेगी। क्योंकि रात के समय ऑटो चालक यात्रियों से मनमर्जी का किराया वसूल करते हैं। ई-बसें चलने से वे शहर तक सुरक्षित आ सकते हैं।

वर्जन :
पानीपत डिपो के टीआई रामबीर मान ने बताया कि एक सप्ताह तक यात्री इसमें फ्री सफर करेंगे। उसके बाद स्लैब के अनुसार किराया तय होगा। पहले चरण में शून्य से लेकर आठ किलोमीटर तक किराया दस रुपये, 12 किलोमीटर तक किराया 15 रुपये और 20 किलोमीटर तक 20 रुपये और आगे इसी प्रकार से स्लैब बढ़ने पर किराया भी उसी प्रकार से तय किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें