फोटो- 2
भ्रमण कर किया पेड़ पौधों का अध्ययन
माई सिटी रिपोर्टर
पानीपत। आईबी महाविद्यालय के जीव विज्ञान परिषद के तत्वावधान में विद्यार्थियों का एक दल उत्तराखंड की पहाड़ियों में बसे जैव-विविधता से परिपूर्ण रमणीक स्थल चकराता का भ्रमण कर लौटा। इस मौके पर प्राचार्य डॉ. अजय कुमार गर्ग ने बताया कि वनस्पति अवलोकन और संग्रहण का यह भ्रमण महाविद्यालय के जीव विज्ञान परिषद का वार्षिक कार्यक्रम है। प्रतिवर्ष महाविद्यालय के विद्यार्थी प्रकृति के बीच पहुंचकर प्रायोगिक ज्ञान में वृद्धि करते हैं। सिर्फ पुस्तकीय ज्ञान से आज के प्रतिस्पर्धा के दौर में हमारे विद्यार्थी पिछड़ सकते हैं। विद्यार्थियों के इस दल का नेतृत्व डॉ. निधान सिंह, विभागाध्यक्ष वनस्पति विज्ञान विभाग ने किया। उन्होंने बताया कि दल ने निम्न वर्गीकृत पादप जैसे ब्रायोफाइट्स, टेरीडोफाइट्स, फंजाई और लाइकेंस के अलावा उच्च वर्गीकृत पौधों जैसे जिम्नोस्पर्म्स और एंजिओस्पर्म्स का उनके प्राकृतिक आवास में अध्ययन किया एवं कुछ औषधीय महत्व के दुर्लभ पौधों को भी देखा। तीन दिवसीय कार्यक्रम में प्रो. अंजूश्री, प्रो. रजनी, प्रो. भावना मलिक और पंकज ने सक्रिय भूमिका निभाई।