फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panipat News: अमेरिका में वीजा सरलीकरण के लिए पीएम की पहल पर डिप्टी सीएम ने जताई चिंता

विज्ञापन
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की पहल पर अमेरिका ने एच-1बी वीजा सरलीकरण करने का एलान किया है, जिससे वहां जाने और काम करने की चाह रखने वाले लोगों में खुशी देखी जा रही है। दूसरी ओर हरियाणा के उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला ने इस पर चिंता जताई है। उनका कहना है कि इससे प्रदेश और देश में कुशल कामगारों की कमी हो सकती है।
विज्ञापन

उप मुख्यमंत्री एवं जजपा नेता दुष्यंत चौटाला का कहना है वीजा सरलीकरण हमारे देश के लिए चिंतनीय है। इससे हमारे देश में काम करने वाले लोग अमेरिका चले जाएंगे, जिससे नुकसान होना स्वाभाविक है। उन्होंने कहा कि हमें अपने प्रदेश और देश में ही अवसर बढ़ाने होंगे, ताकि काम करने वाले लोगों को फायदा मिल सके। उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला बीते रोज कश्यप राजपूत समाज के प्रदेश स्तरीय कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे।

बॉक्स
अपने देश में अवसर बढ़ाए जाते तो नहीं आती ऐसी नौबत : लक्ष्मीकांत
हरियाणा प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रवक्ता एडवोकेट लक्ष्मीकांत शर्मा का कहना है कि आज हमारे देश का युवा विदेश जा रहा है। यहां तक कि अपने पूर्वजों की बनाई जमीन जायदाद तक बेचकर युवा विदेशों का रुख कर रहे हैं। अगर सरकार युवाओं के लिए रोजगार के अवसर बढ़ाती तो ऐसी नौबत नहीं आती। सरकार को विदेशों में वीजा सरलीकरण करवाने की बजाए अपने देश में रोजगार के नए अवसर बढ़ाने पर जोर देना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें