फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panipat News: परीक्षा के जरिये पढ़ाया यातायात नियमों का पाठ

विज्ञापन
अंबाला सिटी के सरकारी स्कूल में  यातायात प्रश्नोत्तरी की लि​खित परीक्षा देते हुए छात्र: पुलिस प
विज्ञापन
अंबाला। पुलिस व शिक्षा विभाग के सहयोग से वीरवार को जिले में ब्लाक स्तरीय यातायात प्रश्नोतरी लिखित परीक्षा आयोजित करवाई गई। अंबाला-1 से 41 टीम, अंबाला-2 से 21, बराड़ा से 36, साहा से 15, नारायणगढ़ से 15 और शहजादपुर से 16 कुल 144 टीमों के 438 छात्र व छात्राओं ने यह परीक्षा दी। ब्लाॅक स्तर पर प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय आने वाले छात्रों को जिला स्तरीय प्रतियोगिता में भेजा जाएगा। जिला स्तर पर प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय आने वाले छात्रों को राज्य स्तर की प्रतियोगिता में भाग लेने का मौका मिलेगा। सभी स्तर की प्रतियोगिता में प्रथम, द्वितीय तथा तृतीय आने वाले विद्यार्थियों को पुरस्कृत किया जाएगा। अंबाला पुलिस अधीक्षक अजीत सिंह शेखावत ने बताया कि जिले में हुई इस परीक्षा को लेकर जिला पुलिस द्वारा व्यापक स्तर पर तैयारी की गई थी। इस मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों को प्रारंभ से ही यातायात नियमों के प्रति जागरूक करना है ताकि वह जीवनभर इन यातायात के नियमों का पालन कर सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें