फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panipat News: दिल्ली-अंबाला रेल रूट का यातायात लगातार प्रभावित

विज्ञापन
विज्ञापन
पानीपत। दिल्ली-अंबाला रेल रूट पर ट्रेनों संचालन सुचारु रूप से नहीं पाया है। सोमवार को शान-ए-पंजाब, नई दिल्ली इंटरसिटी एक्सप्रेस और दिल्ली स्पेशल एक्सप्रेस समेत अप-डाउन में एक दर्जन ट्रेन रद्द रही। यहां 30 से अधिक ट्रेन के रूट डायवर्ट किए गए। ऐसे में यात्रियों को अपने गंतव्य को जाने को ट्रेन नहीं मिल पाई। उनको सड़क मार्ग से होकर अपने गंतव्य को जाना पड़ा।
विज्ञापन

किसानों के पंजाब में मुख्य रेल ट्रैक पर बैठने के चलते दिल्ली-अंबाला रेल लाइन पर सोमवार को भी ट्रेन प्रभावित रही। यात्रियों को पंजाब और इससे आगे की ट्रेन नहीं मिल पाई। कुछ यात्रियों ने पैसेंजर गाड़ियों की मदद से नजदीकी रेलवे स्टेशन पर पहुंचकर अपना अगला सफर शुरू किया। पानीपत से दिल्ली जाने वाली पैसेंजर गाड़ियों में अपेक्षाकृत अधिक भीड़ रही। ऐसे में यात्रियों को काफी दिक्कत उठानी पड़ी। पानीपत रेलवे स्टेशन के अधीक्षक धीरज कपूर ने बताया कि ट्रेन लगातार देरी से चल रही हैं। यात्रियों को नोटिस बोर्ड और उद्घोषणा की ट्रेनों के बारे सूचना दी जाती है।
बॉक्स


ये ट्रेन रद्द और देरी से पहुंची

दिल्ली से अमृतसर जाने वाली शान-ए-पंजाब, दिल्ली पठानकोट जाने वाली पठानकोट एक्सप्रेस, नई दिल्ली इंटरसिटी एक्सप्रेस, दिल्ली एक्सप्रेस व जम्मू मेल अप और डाउन में रद्द रही। वहीं सचखंड एक्सप्रेस, आम्रपाली एक्सप्रेस, संबलपुर स्पेशल एक्सप्रेस, हीराकुंड स्पेशल एक्सप्रेस, झेलम एक्सप्रेस, ऊंचाहार एक्सप्रेस, मालवा स्पेशल एक्सप्रेस, जामनगर स्पेशल एक्सप्रेस, नेताजी एक्सप्रेस, जम्मूतवी व उत्तर संपर्क क्रांति के रूट डायवर्ट किए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें