फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शहर में जाम से लोगों को उठानी पड़ रही दिक्कत : सीजेएम

Wed, 01 Oct 2025 12:06 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पानीपत
विज्ञापन
विज्ञापन
पानीपत। जिला विधिक सेवा प्राधिकररण की सचिव व सीजेएम वर्षा शर्मा ने कहा कि शहर में जाम की स्थिति बन रही है। सड़कों पर वाहनों के की भीड़ के कारण लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। साथ ही प्रदूषण भी बढ़ रहा है। जल्द ही इस विषय पर डीएसपी यातायात के साथ एक बैठक कर इसका निस्तारण कराया जाएगा। मंगलवार को सीजेएम वर्षा शर्मा ने अपने कार्यालय में प्रेसवार्ता की। उन्होंने कहा कि जिला विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा समाज हित में कार्य किए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि त्योहारों व धान का सीजन चल रहा है। किसानों को चाहिए कि वह अपनी धान की फसल काटने के बाद उसके अवशेष न जलाए बल्कि उसका प्रबधन करें। खेतों में अवशेष जलाए जाते है तो भारी मात्रा में प्रदूषण फैलता है। इसके साथ ही उन्होंने दीपावली पर धुंआ रहित पटाखों का ही प्रयोग करने का आह्वान किया।। उन्होंने बताया कि जिला विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा समय समय पर जागरूक अभियान चलाए जाते है। सभी लोगों को जागरूक रहने की जरूरत है, जरूरतमंद को सरकार की जनकल्याणकारी नितियों का लाभ उठाना चाहिए। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें