पानीपत। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सरकार के नौ वर्ष पूरे होने पर पानीपत में बड़ा व्यापारी सम्मेलन किया जाएगा। जिसमें प्रदेशभर से व्यापारी पहुंचेंगे। इसको लेकर गाेहाना रोड स्थित गणपति मार्केट में रविवार को व्यापारियों की बैठक की गई। जिसमें 13 जून को पानीपत में होने वाले राज्यस्तरीय व्यापारी सम्मेलन पर चर्चा की गई। भाजपा प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य मेघराज गुप्ता ने कहा कि मोदी सरकार के नौ वर्ष पूरे होने पर करनाल लोकसभा क्षेत्र के व्यापारियों का व्यापारी सम्मेलन 13 जून को पानीपत के सेक्टर-24 स्थित अग्रवाल भवन में किया जाएगा। मुख्य वक्ता दिल्ली से राज्यसभा सांसद अनिल अग्रवाल शिरकत करेंगे।
मुख्यातिथि के तौर पर राज्यसभा सांसद कृष्ण लाल पंवार, सांसद संजय भाटिया, पानीपत ग्रामीण विधायक महीपाल ढांडा व शहरी विधायक प्रमोद विज व्यापारियों को संबोधित करेंगे। बैठक में गणपति हैंडलूम एसोसिएशन के प्रधान राज कुमार गर्ग, गोहाना रोड एसोसिएशन के उपप्रधान सुरेश सैनी, किशनपुरा एसोसिएशन के सतीश सहगल, रेलवे रोड एसोसिएशन के अनिल मदान, संयुक्त व्यापार मंडल से दर्शन लाल वधवा, जवाहर मार्केट के विपिन चुघ, पचरंगा बाजार एसोसिएशन के काकू बंसल व असंध रोड के हरीश बंसल मौजूद रहे।