फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panipat News: अवैध खनन में ट्रैक्टर ट्राली जब्त

विज्ञापन
विज्ञापन
पानीपत। खनन विभाग की टीम ने अधमी गांव से अवैध खनन में एक ट्रैक्टर-ट्रॉली को जब्त किया है। उस पर 2.12 लाख रुपये का जुर्माना लगाया है। जिला खनन अधिकारी निरंजन ने बताया कि अवैध रूप से खनन करने वालों पर लगातार कार्रवाई की जा रही है। टीम को सूचना मिली थी कि यमुना क्षेत्र में अवैध खनन किया जा रहा है। टीम ने मौके से एक ट्रैक्टर-ट्रॉली को पकड़ा। चालक इसकी कोई स्वीकृति या लाइसेंस नहीं दिखा पाया। ट्रैक्टर-ट्राॅली को जब्त कर सीज कर दिया गया। इसमें 2.12 लाख रुपये का जुर्माना लगाया है। उपायुक्त डॉ. वीरेंद्र कुमार दहिया ने बताया कि अवैध खनन का कार्य करने वालों के खिलाफ और सख्ती बरती जा रही है। जहां पर भी अवैध खनन की संभावनाएं नजर आती है तुरंत कार्रवाई के लिए पुलिस विभाग और खनन विभाग की टीम पहुंचती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें