पानीपत (वि)। एलएसबीटी स्कूल सोन्धापुर में दिवाली के उपक्ष्य में विभिन्न प्रतियोगिताएं कराई गईं, जिनमें एयर फ़ोर्स हाउस, पुलिस हाउस, नेवी हाउस और आर्मी हाउस के बीच रंगोली प्रतियोगिता हुई। साथ ही बच्चों ने अपने-अपने कक्षाओं को सुंदर रूप से सजाया। प्रधानाचार्या आशा सैनी और संस्थान के संचालक विरेंद्र सैनी ने दिवाली की शुभकामनाएं दीं। प्रधानाचार्या आशा सैनी ने बच्चों को दीपावली मनाने का महत्व समझाया। उन्होंने बताया कि दीपावली का
त्योहार अंधकार पर प्रकाश, असत्य पर सत्य और बुराई पर अच्छाई की विजय का प्रतीक है।