पानीपत। सड़क के चौड़ीकरण के कारण मंगलवार को 11केवी गुरुद्वारा फीडर की बिजली सुबह 10 से दोपहर बाद दो बजे तक बंद रहेगी। इस दौरान एलटी और एचटी लाइन व डिस्ट्रीब्यूशन ट्रांसफॉर्मर को शिफ्ट करने का कार्य किया जाएगा। इससे गुरुद्वारा चौक, डीएवी पार्क, भारत पेट्रोल पंप के पास, शिवाजी स्टेडियम, डॉ. एमकेके स्कूल ब्रांच व छाबड़ा स्वीट्स क्षेत्र की बिजली प्रभावित रहेगी। यह जानकारी बिजली निगम की एवीटी सेल ने दी है। ब्यूरो