पानीपत। गांव बुडशाम के रहने वाले कार सवार को उसी के गांव के कुछ लोगों ने अगवा कर लिया। डंडों से लैस बाइक सवारों ने कार को रुकवाया और फिर चाकू के लिए कार सवार को उसकी की कार में पीछे बैठकर अगवा कर ले गए। विरोध करने पर उसके साथ मारपीट की। कार की डैशबोर्ड में रखे 20 हजार और पर्स में रखे 25 सौ रुपये लूट लिए। बचाने की आवाज सुनकर राहगीरों के आने पर कार की चाभी लेकर जान से मारने की धमकी देते हुए फारार हो गए।
पुलिस को दी गई शिकायत के मुताबिक वारदात शुक्रवार की रात करीब 12 बजे की है। गांव बुडशाम निवासी प्रियजीत ने पुलिस को बताया कि वह पानीपत से अपने गांव बुडशाम जा रहा था। जनता हैचरी मोड के पास अचानक छह सात नकाबपोश बाइक सवार कार के आगे आ गए। कार पर डंडे मारने लगे। कार की खिड़की खोलते ही उन्होंने गर्दन पर चाकू रखकर कार में पीछे बैठाया और एक हमलावार कार चलाने लगा। कार को पानीपत की तरफ ले गए और हडताड़ी गेट के पास विरोध करने पर उनके साथ मारपीट की गई। पर्स छीन लिया और डैशबोर्ड से 20 हजार रुपये निकाल लिए। पर्स में भी 25 सौ रुपये और कागजात थे। इस दौरान कार में पीछे बैठक दो हमलावारों को प्रियजीत ने पहचान लिया। वह उन्हीं के गांव के प्रदीप और विकास थे। चेहरा देख लेने पर प्रदीप ने अपने बाकी साथियों से कहा कि इसे पहचान लिया है, अब मारना पड़ेगा। जिस पर सभी ने उसे कार से बाहर निकाला और पीटने लगे। इस दौरान कुछ राहगीर आ गए, जिस पर हमलावर कार की चाभी लेकर जान से मारने की धमकी देकर फरार हो गए। पुलिस ने मामले में केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।