पानीपत। पंचायती चुनाव में गांवों का माहौल गर्म है। एसपी शशांक कुमार सावन ने बुधवार को अपने कार्यालय में पर्यवेक्षण अधिकारियों की बैठक ली। बैठक में एसपी ने अधिकारियों को पंचायत चुनाव को निष्पक्ष,शांतिपूर्ण व भयमुक्त माहौल में संपन्न कराने के निर्देश दिए।
उन्होंने कहा कि चुनाव में पुलिस की सतर्कता ही असामाजिक तत्वों पर अंकुश लगा सकती है। सभी थाना प्रभारी, सीआईए युनिट व चौकी इंचार्ज अपने क्षेत्र में गश्त करते और संदिग्ध पर नजर रखें। बेल जंपरों को जल्द से जल्द पकड़ें। चुनाव के मद्देनजर मादक पदार्थ तस्करी, शराब के खुर्दे, अवैध हथियार तस्करी की वारदातों पर प्रभावी कार्रवाई की जाए। अपने क्षेत्र अधिकार में आने वाले प्रत्येक बूथ का दौरा कर संवेदनशील, अति सवेंदनशील बूथों की सुरक्षा के पुख्ता की जाए। स्थाई व अस्थाई नाका लगाकर चेकिंग की जाए। बैठक में एएसपी विजय सिंह,डीएसपी धर्मबीर खर्ब, डीएसपी संदीप कुमार, डीएसपी ओमप्रकाश, डीएसपी प्रदीप कुमार व रीडर एएसआई सुभाष, सुरक्षा शाखा इंचार्ज एएसआई प्रमोद व सेना लिपिक एएसआई दिनेश कुमार मौजूद रहे।