फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Haryana: पानीपत में पड़ोसियों से तंग जजपा नेता ने जरहीला पदार्थ खाकर की आत्महत्या

Thu, 18 Aug 2022 03:08 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पानीपत (हरियाणा)

सार

- गांव नारा का मामला है। मौत से पहले बेटे ने वीडियो बनाई, जिसमें नेता ने पड़ोसियों के नाम लिए। दो दिन पहले भी पड़ोसियों ने मारपीट की थी, अब दे छेड़छाड़ के झूठे केस में फंसाने की धमकी रहे थे।
विज्ञापन
जेजेपी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अजय सिंह चौटाला के साथ सतबीर खर्ब। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हरियाणा के पानीपत जिले के नारा गांव निवासी जजपा नेता ने पड़ोसियों की प्रताड़ना से तंग आकर जहरीला पदार्थ निगलकर आत्महत्या कर ली। परिजनों का आरोप है कि पड़ोसियों ने 14 अगस्त की शाम को नेता पर जानलेवा हमला किया था, जिससे वह दो दिन निजी अस्पताल में भर्ती रहे। 16 अगस्त को घर लौटे तो पड़ोसियों ने उन्हें छेड़छाड़ के झूठे केस में फंसवाने की धमकी दी।

 

इससे आहत होकर उन्होंने आत्महत्या कर ली। मौत से पहले उनके बेटे ने वीडियो भी बनाया, जिसमें उन्होंने पड़ोसियों का नाम लेते हुए अपनी मौत का जिम्मेदार ठहराया है। पुलिस ने बुधवार को शव का पोस्टमार्टम कराकर शव परिजनों को सौंप दिया है और कार्रवाई शुरू कर दी है।

विज्ञापन

 

गांव नारा निवासी अधिवक्ता सुभाष ने बताया कि वह चार भाई हैं। उनका तीसरे नंबर का भाई सतबीर (57) गांव में ही रहते थे। पड़ोसियों ने मिलकर 14 अगस्त की शाम को सतबीर पर हमला कर दिया। इसके बाद वे भाई को सामान्य अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां से उन्हें कल्पना चावला अस्पताल करनाल में रेफर कर दिया था, मगर उन्होंने सतबीर को एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया। पुलिस ने सतबीर के बयान दर्ज किए, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं की।

 

16 अगस्त को अस्पताल से छुट्टी कराकर घर ले आए तो पड़ोसियों ने सतबीर के बेटे रिंकू को धमकी दी कि वह घर की महिलाओं से सतबीर के खिलाफ छेड़छाड़ की शिकायत देकर झूठे केस में फंसाएंगे। बेटे ने पिता को इस धमकी के बारे में बताया तो वह परेशान हो गए। इससे आहत होकर आधे घंटे बाद ही उन्होंने जहरीला पदार्थ निगल लिया।

 

बेटे ने उसे बिशन स्वरूप कॉलोनी स्थित निजी अस्पताल में पहुंचाया। जहां पर कुछ देर के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया। सतबीर के बड़े भाई सुभाष पानीपत कोर्ट में वकील हैं। दूसरे भाई महाबीर और सतबीर दोनों खेतीबाड़ी करते थे। सबसे छोटा भाई सुरेश दिल्ली पुलिस में तैनात है। सतबीर के दो बच्चे हैं, बेटी शादीशुदा है। छोटा बेटा रिंकू रोहतक में एमए कर रहा है। वह कबड्डी का खिलाड़ी है। स्टेट लेवल पर मेडल भी जीत चुका है।
 

प्रदेश कार्यकारिणी के सदस्य थे सतबीर
सतबीर खर्ब जननायक जनता पार्टी के प्रदेश कार्यकारिणी के सदस्य थे। वह लंबे समय से राजनीति में सक्रिय थे। परिजनों ने पुलिस पर भी कार्रवाई न करने का आरोप लगाया है। मांग है कि सभी सातों पड़ोसी आरोपियों पर सख्त कार्रवाई की जाए।

विज्ञापन

 

रोते हुए बेटे ने पूछा, पापा ऐसा कदम क्यों उठाया
अस्पताल में सतबीर खर्ब की मौत से पहले बेटे रिंकू ने वीडियो रिकॉर्डिंग की, जिसमें वह रोते हुए पिता से जहरीला पदार्थ खाने का कारण पूछ रहा है। वीडियो में सतबीर ने पड़ोसियों के नाम लिए, जिनमें पांच महिलाएं और दो युवक शामिल हैं। बेटे रिंकू ने बताया कि एक पड़ोसी को खेत में ट्यूबवेल पर बिजली विभाग ने बिजली चोरी करते हुए पकड़ लिया था। उस पड़ोसी को शक हुआ कि छापा सतबीर ने डलवाया है। बस उसी दिन से वह उनके पिता से रंजिश रखने लगा था।
 

बेटे की शिकायत पर रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। पोस्टमार्टम कराकर शव परिजनों को सौंप दिया है, मामले की जांच शुरू कर दी है। जांच में जो भी दोषी होगा, उसके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी। - सुनील कुमार, मतलौडा थाना प्रभारी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें