फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

युवती के साथ छेड़छाड़, चार पर केस

Sat, 06 Jun 2015 12:06 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/पानीपत
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
जिले के एक गांव में एक युवती के साथ छेड़छाड़ के आरोप में थाना मॉडल टाउन पुलिस ने चार युवकों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। युवती ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि राजेश उर्फ पीना व इसका भाई राकेश पुत्र ओमी उर्फ ओमप्रकाश अपने दो अज्ञात साथियों के साथ मिल कर उसके साथ छेड़छाड़ करते हैं। कई बार चेतावनी देने पर आरोपी बाज नहीं आए। युवती की शिकायत पर पुलिस ने राजेश, इसके भाई राकेश व इनके  दो अज्ञात साथियों के खिलाफ  केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। केस की जांच कर रहे एएसआई सुरेंद्र ने बताया कि युवती की शिकायत पर चार युवकों पर केस दर्ज किया गया है, आरोपी फरार हैं, पुलिस उनकी तलाश कर रही है, जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार किया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें