रेलवे ने डेढ़ साल बाद शनिवार से होशियारपुर एक्सप्रेस (04011/12) और नई दिल्ली-कुरुक्षेत्र पैसेंजर (04449) का संचालन पूर्व समय पर शुरू कर दिया गया है।
पानीपत रेलवे स्टेशन के अधीक्षक धीरज कपूर ने बताया कि नई दिल्ली से होशियारपुर के लिए चलने वाली 04011 अब रात 8:46 बजे पानीपत स्टेशन पर पहुंचेगी। पहले यह शाम 6:30 बजे आती थी। वहीं, होशियारपुर से नई दिल्ली के लिए चलने वाली 04012 अब सुबह 5:26 बजे पानीपत स्टेशन पर पहुंचेगी। पहले यह रात करीब 3:15 बजे आती थी। साथ ही नई दिल्ली-कुरुक्षेत्र पैसेंजर 04449 सुबह 10:09 बजे पर पानीपत स्टेशन पर पहुंचेगी। पहले यह सुबह 10:22 बजे आती थी। कुरुक्षेत्र-नई दिल्ली पैसेंजर 04452 दोपहर 1:56 बजे पानीपत स्टेशन पर पहुंचेगी। इसके समय में बदलाव नहीं किया गया है।