फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panipat News: अब तक 63 वाहनों से 1.77 करोड़ बरामद

विज्ञापन
विज्ञापन
पानीपत। पुलिस की टीमों ने आचार संहिता लगने के बाद अवैध रूप से शराब बेचने के मामले में 72 केस दर्ज किए हैं। 76 आरोपियों से लाखों रुपये की कीमत की शराब की 1055 बोतल, 360 बोतल अंग्रेजी शराब की, 47 बोतल कच्ची शराब की, 250 लीटर लाहन व 52 बोतल बीयर बरामद की है। मादक पदार्थ तस्करी के 14 केस दर्ज किए गए हैं। 24 मादक तस्करों से 50 लाख रुपये से ज्यादा कीमत का 83.624 किलोग्राम गांजा, 8.742 किलोग्राम चरस व 24 ग्राम स्मैक बरामद की गई है। 11 आरोपियों से नौ देसी पिस्तौल व नौ गोलियां की है।
विज्ञापन

इस दौरान पुलिस ने पांच हजार के तीन इनामी बदमाश, आठ भगौड़े व 22 बेल जंपर को गिरफ्तार किया है। एसपी लोकेंद्र सिंह ने बताया जांच के दौरान 63 वाहनों से एक करोड़ 77 लाख 50 हजार रुपये की नगदी बरामद की है। उनकी लोगों से अपील की है कि लोग विवेक व स्वतंत्र रूप से अपने मताधिकार का प्रयोग करें। आमजन शरारती, असामाजिक तत्व व नशा तस्करों की सूचना पुलिस को दें। सूचना देने वाले की पहचान भी गुप्त रखी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें