पानीपत। सेक्टर-29 पार्ट-2 में पत्नी ने तीन युवकों संग मिलकर अपने पति के साथ मारपीट की और उसके हाथ-पैर बांधकर उसे झाड़ियों में फेंक दिया। पांच घंटे बाद युवक सड़क के किनारे पहुंचा और राहगीरों से खोलने की गुहार लगाई। लोगों ने डायल 112 को सूचित किया। पुलिस ने युक के हाथ-पैर खोले। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
सेक्टर 29 निवासी प्रदीप ने बताया कि रविवार को उसकी पत्नी संदीप परिस्थितियों में घर से चली गई थी। इसकी शिकायत उसने थाने में भी दी। सोमवार को पत्नी सेक्टर 29 में सड़क पर घूमती मिली तो उसने बेटे को लौटाने के लिए कहा। पत्नी ने शाम को बेटा लेकर घर आने की बात कही और चली गई। आरोप है कि पत्नी देर शाम तीन युवकों के साथ उसके घर पर आई। तीनों युवकों ने पहले तो उसे शराब पिलाई फिर मारपीट कर हाथ पैर बांधकर उसे झाड़ियां में फेंक कर फरार हो गए। राहगीरों की मदद से उसने डायल 112 टीम को सूचना दी तो पुलिस उसे लेकर चांदनी बाग थाने पहुंची, लेकिन इंस्पेक्टर ने ऐसी कोई जानकारी न होने की बात कही है।