फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panipat News: अवैध पिस्तौलों के साथ तीन युवक गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
पानीपत। सीआईए टू पुलिस टीम ने गश्त के दौरान बुधवार को अलग अलग स्थान से तीन आरोपियों को अवैध हथियार के साथ गिरफ्तार किया है। आरोपियों के खिलाफ शस्त्र अधिनियम के तहत कार्रवाई की गई। आरोपियों से अवैध तीन देसी पिस्तौल व दो गोलियां बरामद की है।
विज्ञापन

सीआईए टू प्रभारी सब इंस्पेक्टर संदीप ने बताया कि बुधवार देर शाम को उनकी एक टीम ने गुप्त सूचना पर विकास नगर से पिंकू निवासी इंद्रा विहार कॉलोनी , नूरवाला को गिरफ्तार किया। उसके पास देसी पिस्तौल मिली व एक गोली मिली। पूछताछ में आरोपी ने देसी पिस्तौल व कारतूस दोस्तों में रौब दिखाने के लिए करीब डेढ़ महीना पहले यूपी के बरेली में एक अज्ञात ऑटो ड्राइवर से खरीदकर लाया था।
उनकी दूसरी टीम ने गांव उझा से खेतों गुप्त सूचना पर शहजाद निवासी कैराना को गिरफ्तार किया। पूछताछ में उसने बताया कि यह देसी पिस्तौल दोस्तों में रौब दिखाने के लिए करीब एक महीना पहले अपने गांव में एक अज्ञात गुड़ की बग्गी वाले से खरीदकर लाया था। उनकी तीसरी टीम ने गश्त के दौरान सेक्टर 24 में उग्राखेड़ी मोड़ से साहिल उर्फ मुस्कान निवासी बलजीत नगर को गिरफ्तार किया। उसके पास भी देसी पिस्तौल व एक गोली मिली।पूछताछ में उसने बताया कि वह दो महीने पहले कैराना बस अड्डा पर एक अज्ञात ट्रैक्टर चालक से यह पिस्तौल खरीदकर लाया था। पुलिस ने तीनों आरेपियों को कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें