मतलौडा। थाना मतलौडा पुलिस ने सार्वजनिक स्थान पर शराब पीकर हुडदंग मचा रहे तीन युवकों को गिरफ्तार किया। आरोपियों की पहचान कुराना गांव निवासी राजेश, रणबीर व मुकेश के रूप में हुई है। तीनों आरोपियों के खिलाफ थाना मतलौडा में प्राथमिकी दर्ज की गई। पुलिस प्रवक्ता अनिल कुमार ने बताया कि शनिवार को मतलौडा थाना पुलिस की एक टीम गश्त के दौरान मतलौडा बस स्टैंड पर मौजूद थी, तभी टीम को गुप्त सूचना मिली कि अदियाना मोड पर तीन युवक शराब पीकर हुड़दंग कर रहे है। सूचना पर पुलिस टीम तुरंत मौके पहुंची। इस दौरान मोड पर तीन युवक हंगामा करते दिखाई दिए। पुलिस टीम ने तीनों युवकों को गिरफ्तार कर लिया। तीनों ने शराब पी रखी थी। संवाद