बापौली। पितृ अमावस्या पर बुधवार को यमुना में स्नान करते हुए तीन महिलाएं डूब गई। महिलाओं को डूबते देख यहां श्रद्धालुओं ने शोर मचा दिया। गोताखोरों ने यमुना में छलांग लगा दी। समय रहते तीनों को बाहर निकाला। तीनों को प्राथमिक उपचार दिया गया। इसके बाद वह ठीक हो गई और अपने घर की ओर रवाना हो गई।
बुधवार को पितृ अमावस्या पर स्नान था। सुबह से ही स्नान करने हरियाणा राज्य और उत्तर प्रदेश के लोग यमुना नदी में आए हुए थे। देर शाम पानीपत निवासी पूजा,सविता निवासी रामलाल चौक अपनी एक अन्य महिला के साथ यमुना नदी में स्नान करने आई हुई थी। वही स्नान के दौरान पूजा देखते ही देखते गहरे पानी में डूब गई उसके साथ हाथ पकड़ कर स्नान कर रही सविता भी गहरे पानी में चली गई। बाद में अन्य महिलाओं के शोर मचाने पर गोताखोर गंगा नदी में छलांग लगा दी और तीनों महिलाओं को से सकुशल बाहर निकाल लिया। गोताखोर बिल्लू ने बताया की तीनों को बाहर निकाला गया है। सूचना पर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई थी मगर तब तक महिलाएं जा चुकी थी।