फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panipat News: खेत से थ्री फेस की डोरी और फैक्टरी से बाइक चोरी

Tue, 02 Dec 2025 12:51 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पानीपत
विज्ञापन
विज्ञापन
इसराना। सर्दी होते ही चोरी की वारदात बढ़ गई हैं। चोर भाकियू प्रदेश प्रवक्ता किसान मनोज जागलान वासी नौल्था के खेत में ट्यूबवेल की थ्री फेस की डोरी ले गए। वहीं परढ़ाना गांव में एक फैक्टरी से मोटरसाइकिल चोरी कर ली। पुलिस ने दोनों मामलों में प्राथमिकी दर्ज कर ली है। मनोज जागलान ने बताया कि वह शुक्रवार सुबह खेत पर गए तो ट्यूबवेल की डोरी नहीं मिली। थ्री फेस की करीब 20 मीटर डोरी चोरी की गई है। नैन गांव के गुलाब नैन ने बताया कि वह परढ़ाना गांव स्थित फैक्टरी में गए थे। अपनी बाइक फैक्टरी परिसर में खड़ी की थी। वह काम खत्म कर वापस आए तो बाइक नहीं मिली।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें