फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panipat News: रिश्तेदार बन किसान से ठगे तीन लाख

विज्ञापन
विज्ञापन
पानीपत। सिवाह गांव के किसान के पास उसका रिश्तेदार बनकर उससे तीन लाख रुपये की ठगी कर ली। आरोपी ने उसको पैसों की जरूरत बताकर बातों में उलझा लिया। किसान उनके बहकावे में आ गया और उनके खाते में तीन लाख रुपये ट्रांसफर कर दिए। ठगी का पता चलने पर किसान ने इसकी शिकायत साइबर अपराध थाना पुलिस को दी। पुलिस ने शिकायत के आधार पर मामले में अज्ञात पर केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

सिवाह गांव निवासी मोनिंद्र ने बताया कि वह पेशे से किसान है। उसका रिश्तेदार चंदन ऑस्ट्रेलिया रहता है। उसके पास सात अक्तूबर को एक कॉल आई थी। कॉल करने वाले ने कहा कि वह उसका ऑस्ट्रेलिया से रिश्तेदार चंदन बात कर रहा है। उसकी पत्नी यहां बीमार हो गई है। उसे पैसे की सख्त जरूरत है। वह उसकी बातों में आ गया। उसने अपने खाते से उसके खाते में तीन लाख रुपये ट्रांसफर कर दिए। उसके फिर अपने रिश्तेदार चंदन को कॉल कर पैसे मिलने के बारे में पूछा तो चंदन ने कहा कि उसकी पत्नी बिल्कुल ठीक है। उसने उसके पास कॉल नहीं की थी। फिर उसको ठगी का पिता चला। उसने इसकी शिकायत साइबर अपराध थाना पुलिस को दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें